Class 10 | Hindi Textbook | Aalok Bhag 2 | आलोक भाग २ | Lesson 1 : नींव की ईंट | पाठ का प्रश्न-उत्तर।

पृष्ठ संख्या 6

                        अभ्यासमाला

💠 बोध एवं विचार

1. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो :

    (क) रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म कहाँ हुआ
    था?
    उत्तर : रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म 1902 ईं में
    बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत बेनीपुरी
    नामक गाँव में हुआ था।

    (ख) बेनीपुरी जी को जेल की यात्राएँ क्यों करनी
    पड़ी थी?
    उत्तर : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सक्रिय सेनानी
    होने के नाते बेनीपुरी जी को जेल की यात्राएँ करनी
    पड़ी थी।

    (ग) बेनीपुरी जी का स्वर्गवास कब हुआ था?
    उत्तर : १९६८ ईं में बेनीपुरी का स्वर्गवास हुआ था।

    (घ) चमकीली, सुंदर, सुघड़ इमारत वस्तुत:किस
    पर टिकी होती है?
    उत्तर : चमकीली, सुंदर, सुघड़ इमारत वस्तुत: नींव
    की ईंट पर टिकी होती है।

    (ङ) दुनिया का ध्यान सामान्यतः किस पर जाता
    है?
    उत्तर : दुनिया का ध्यान सामान्यतः कंगूरे पर जाता
    है।

    (च) नींव की ईंट को हिला देने का परिणाम क्या
    होगा?
    उत्तर : नींव की ईंट को हिला देने का परिणाम कंगूरा
    जल्द ही जमीन पर गिर जाएगा।

    (छ) सुंदर सृष्टि हमेशा ही क्या खोजती है?
    उत्तर : सुंदर सृष्टि हमेशा बलिदान खोजती है।

    (ज) लेखक के अनुसार गिरजाघरों के कलश
    वस्तुत: किनकी शहदत से चमकते हैं?
    उत्तर : लेखक के अनुसार गिरजाघरों के कलश
    वस्तुत: अनाम शहिदों की शहादत से चमकते हैं।

    (झ) आज किसके लिए चारों ओर होड़ा-होड़ी
    मची है?
    उत्तर : आज कंगूरा बनने के लिए चारों ओर होड़ा-
    होड़ी मची है।

    (ञ) पठित निबंध में 'सुंदर इमारत' का आशाय
    क्या है?
    उत्तर : पठित निबंध में 'सुंदर इमारत' का आशाय है
    -- नया सुंदर समाज।

Post a Comment

6 Comments

Unknown said…
Alok bhag2 hindi class 10 questions answer all lesson
plabita said…
plz provide all question answers
Unknown said…
Plz provide all long question answer
Horeram Tanti said…
Thanks for stoping by. Long answers will be provided soon.
Unknown said…
Nice your sentence